Login
No account yet? Create an account
Register
Have an Account. Login
0
Your Cart
No products in the cart.
ॐ जय जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता | जो कोई तुमको ध्याता, त्रिभुवन सुख पाता ||
मैया जय जय गौमाता ………………
सुख समृद्धि प्रदायनी, गौ की कृपा मिले | जो करे गौ की सेवा, पल में विपत्ति टले ||
मैया जय जय गौमाता ………………
आयु ओज विकासिनी, जन जन की माई | शत्रु मित्र सुत जाने, सब की सुख दाई ||
मैया जय जय गौमाता ………………
सुर सौभाग्य विधायिनी, अमृती दुग्ध दियो | अखिल विश्व नर नारी, शिव अभिषेक कियो ||
मैया जय जय गौमाता ………………
गौ माँ की रक्षा हित, हरी अवतार लियो | गौ पालक गौपाला, शुभ सन्देश दियो ||
मैया जय जय गौमाता ………………
श्री गौमात की आरती, जो कोई सुत गावे | “पदम्” कहत वे तरणी, भव से तर जावे ||
मैया जय जय गौमाता ………………
